सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: केशव के प्रदर्शन से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि की टीम ने जीता कांस्य


जिले में लौटने पर भाजपा पदाधिकारियों ने मिष्ठान खिला दी बधाई

आजमगढ़। कानपुर में छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष) 2021-22 रोहिंटन बरिया ट्रॉफी में क्रिकेट खिलाड़ी केशव सिंह ने

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम की तरफ से प्रतिभाग किया। टीम में केशव ने शानदार प्रदर्शन किया। इनके प्रदर्शन के कारण टीम ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में देश की आठ यूनिवर्सिटी की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे पूर्वांचल विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) टीम ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया। टीम में जनपद के जमालपुर बाजबहादुर निवासी क्रिकेट  खिलाड़ी केशव सिंह पुत्र संजय सिंह शामिल थे।  जिसके शानदार गेंदबाजी के कारण टीम को विजय हासिल हुई है। केशव सिंह पूर्व में उत्तर प्रदेश अंडर 14 व अंडर 16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। केशव के शानदार प्रदर्शन पर जिले पर लौटने के बाद अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, मयंक कुमार श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव , संकल्प श्रीवास्तव, रितेश सिंह, अमन श्रीवास्तव, विजय यादव, अनुपम सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं