सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: ट्रक के धक्के से रोडवेज बस के नीचे आया युवक, हुई मौत

दीवानी कचहरी से तारीख देख कर वापस जा रहा था घर

आजमगढ़। दीवानी कचहरी से तारीख देखकर स्कूटी से घर जा रहा एक व्यक्ति ट्रक से धक्का लगने के बाद बस के नीचे आ गया। जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना शहर कोतवाली के बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास बंधे पर मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहमौनी गांव निवासी गोलू (25) पुत्र विजय चंद्र चौहान मंगलवार की सुबह अपने ममेरे भाई की स्कूटी से जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय मुकदमें की तारीख देखने आया था। दिन में लगभग दो बजे वह स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। अभी वह शहर कोतवाली अंतर्गत बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास बंधा पर पेट्रोलपंप के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे वह स्कूटी लेकर सड़क पर गिर पड़ा और सामने से आ रही रोडवेज की बस उसे रौंदते हुए निकल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मर्चरी हाऊस पहुंच गए। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं