सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: केंद्र सरकार पर ईडी के दुरूपयोग का आरोप, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन



राष्ट्रपति को संबो‌धित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा

आजमगढ़। केंद्र सरकार पर ईडी के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव अजीत कुमार राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार द्बारा बिना तथ्यों सबूतों के विरोधियों को डराने और निजी स्वार्थपूर्ति के लिए ईडी सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने। की मांग की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान अजीत कुमार राय ने कहा बिना सबूतों तथ्यों के आधार पर कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की छवि खराब करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी उनसे पूछताछ रही है। इडी जैसी संस्थाएं सरकार की कठपुतली बनी हुई हैं। उनका सरकार मनमाने तरीके से दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी तानाशाह सरकार के सामने घुटने नहीं टेकेगी। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये हमेशा संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा जबसे केंद्र में बीजेपी की सरकार आयी है तब से अपने राजनैतिक लाभ के लिये लगातार ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने में लगी है। जिससे विपक्ष मंहगाई बेरोजगारी स्वास्थ्य शिक्षा जैसे मुद्दों को छोड़कर ईडी में उलझा रहे। और सरकार को मनमानी करने की पूरी छूट मिलती रहे। कांग्रेस पार्टी इडी से डरने वाली नहीं है कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों से पीछे नहीं हटेगी सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरती रहेगी। प्रदर्शन में मुन्नू यादव, अब्दुल हफीज खान, सुबाष चंद यादव, भोला यादव, अरविंद जैसवार, शुभम राय, जितेन्द्र कुमार, शंभू शाश्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं