सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: झूला बना मासूम के लिए काल

रस्सी में गर्दन फंसने से मौत

रानी की सराय। क्षेत्र में झूला बालक के लिए काल बन गया। थाना क्षेत्र के घाटी पट्टी गांव में शनिवार की शाम को इकलौते पुत्र की झूले पर लटकने से मौत गई परिजन उसे दाह संस्कार को ले जा रहे थे कि किसी ने से पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसको लेकर के तरह-तरह चर्चाएं हैं

रानी की सराय थाना क्षेत्र के घाटी पट्टी गांव निवासी रमेश यादव का इकलौता पुत्र मंगल यादव (उम्र 12 वर्ष) शनिवार को शाम को अपने घर के लिए दूसरे मंजिलें पर झूला झूल रहा था काफी देरी बाद की बहन जब ऊपर पहुंची तो देखी तो इसका शव रस्सी में लिपटा हुआ था और वह मर गया था लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही रविवार को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी किसी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की दो बहने हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं