सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सोशल मी‌डिया पर तमंचे लेकर हीरोपंति करने वाला गिरफ्तार

 
पुलिस बोली अपराधी प्रवृत्ति का है युवक गोलू

आजमगढ़। जिले की पुलिस ने तमंचे के साथ सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर हीरोपंती करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से उक्त तमंचे को भी बरामद हुआ है।

 पुलिस ने बताया कि आरोपी गोलू पुत्र राधेश्याम सरोज ने तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल की थी। जिसके बाद पुलिस को इस मामले की शिकायत भी मिली। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मेंहनगर थाने के सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी गोलू अपराधी प्रवृत्ति का है। आरोपी के विरूद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। आरोपी द्वारा तमंचे के साथ सोशल मीडिया में वायरल की जा रही तस्वीर को लेकर कई लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आज हिरासत में लिए गए आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से आरोपी को जेल रवाना किया जाएगा। इससे पूर्व भी जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले कई युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। जिले की पुलिस का कहना है कि इसका मकसद यह है कि जिससे कोई भी व्यक्ति इस तरह का दुस्साहस न कर सके।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं