सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: कार में हेलमेट न पहनने पर कट गया चालान!

पुलिस से कैसे हुई ये अजीबोगरीब भूल

आजमगढ़। आपने बाइक पर हेलमेट ना पहनने के जुर्म में तो कई चालान कटते देखे होंगे या हो सकता है आपका भी कार चलाते समय सीट बेल्ट ना पहनने का कभी चालान कटा हो। गुरूवार को जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक कार ड्राइवर का हेलमेट ना पहनने का चालान काट दिया गया। ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है. लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ है।

दरअसल ये मामला सरायमीर थाना क्षेत्र का है। 26 जुलाई को बस्ती गांव निवासी मुनाफ अहमद पुत्र नसीम अहमद कार से सरायमीर बाजार दवा लेने जा रहा था, इस बीच बस्ती नहर के पुलिस के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने मुनाफ को कार रोकने का इशारा किया, मुनाफ कार रोक बाहर निकला, पुलिस ने उसका किसी कमी को लेकर एक हजार रुपया का चालान काट दिया। उस दौरान मुनाफ वहां से चला गया। गुरूवार को वह चालान का जुर्माना भरने के लिए जनसेवा केंद्र पर गया तो, जनसेवा केंद्र संचालक ने जब पूरी डिटेल निकाली तो उसके होश उड़ गए, डिटेल में हेलमेट न लगाने पर एक हजार रूपये का जुर्माना लगाया दर्शाया गया था। मुनाफ का कहना है कि वह तो कार चला रहा था उसका हेलमेट में कैसे चालान हो गया। यह वाक्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं