सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार शिक्षक की मौत


कोचिंग पढ़ाने जाने के दौरान हुआ हादसा मचा कोहराम

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित कुंवर नदी पुल के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई। घटना के समय वह ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कस्बा निवासी रमाशंकर सिंह (65) पुत्र सरयू सिंह एक प्राइवेट विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात हैं। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वे साइकिल से गोबरहा गांव की ओर ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे। अभी वे जगदीशपुर स्थित कुंवर नदी पुल के पास ही पहुंचे थे कि फूलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं