सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बाइक के धक्के से युवती घायल, रेफर

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के हरिकुशनपुर गांव में पोखरे के पास शनिवार को खेत से काम कर लौट रही एक युवती को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। घटना में युवती को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिकिशुनपुर गांव निवासी रामचेत पाल की पुत्री सुमन पाल 22 शनिवार की सुबह खेत में किसी काम से गई थी। दोपहर में सुमन काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी बीच हरिकिशुनपुर गांव के पोखरे के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। बाइक से धक्का लगने से सुमन गिर गई, जिससे उसके सिर में काफी चोटें आई। धक्का लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने सुमन को कोटिला में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां युवती की हालत गंभीर है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं