सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नौकरी के नाम पर रेप करने और धमकी देने वाला गिरफ्तार

पी‌ड़िता ने लगाया आरोप, ढाई से अधिक रुपये भी हड़पा

आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस ने नौकरी के नाम पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।पीड़िता ने सिधारी थाने में आरोपी राम निवास गौड़ पुत्र लल्लन गौड़ पर आरोप लगाया कि आरोपी ने रेप का अश्लील वीडियो बनाया है। साथ ही ढाई लाख रुपये भी हड़प लिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर‌ लिया है।विवेचनाधिकारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर लगातार जान से मारने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम देता था। पीड़िता लोकलाज के कारण इस मामले की शिकायत नहीं कर रही थी। मामले में आरोपी ने पीड़िता से दो लाख 50 हजार रूपए हड़पने के साथ ही जेवर भी हड़पा था। आरोपी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं