सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो की मौत, दो घायल



अजाउर में खेत देखकर लौट रहा था युवक, तभी हुआ हादसा

पसिका में घटना के दौरान गाय के मृत बछड़े को गए थे गाड़ने

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

आजमगढ़(पूसं)। ‌बरदह थाना क्षेत्र में अजाउर और पसिका गांव में शुक्रवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरदह थाना के अजाउर गांव निवासी सूरज 24 पुत्र जयप्रकाश शुक्रवार की शाम खेतों में काम के लिए गया था। उसी दौरान गरज और चमक के साथ तेज वर्षा शुरु हुई तो वह घर के लिए निकल गया। खेत से अभी कुछ ही दूर वह पहुंचा ही था कि अचानक उस पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से घायल युवक को परिवार के लिए उपाचार के लिए जौनपुर स्थित जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर ‌बुरा हाल है। उधर शनिवार को घटना की सूचना मिलने पर अजाउर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसी क्रम में एक अन्य घटना में पसिका गांव में पड़ोस में एक व्यक्ति के मृत गाय के बछड़े को खेत में गाड़ने गए तीन लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में आयुष यादव 17 यादव की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रतीक यादव 18 पुत्र जिलेदार यादव और संगम घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आयुष की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  मृतक आयुष दो भाई और बहन थे। मृतक सबसे बड़ा था।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं