सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मेडिकल कालेज में एक और कोरोना संक्रमित भर्ती


आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है । बुधवार की शाम कोविड वार्ड में एक संक्रमित वृद्ध को भर्ती कराया गया। इस प्रकार कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों की संख्या छह हो गई है, जिनमें चार महिलाएं तथा दो पुरुष शामिल हैं। चौथी लहर में भी संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डा. निर्भय द्विवेदी ने बताया कि बुधवार की शाम कोरोना संक्रमित एक वृद्ध को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया, तो वहीं दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें इलाज के लिए सामान्य वार्ड में भेज दिया गया।चौथी लहर में बीते दो जून से संक्रमित मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला शुरू हुआ था, लेकिन पहला मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया। फिर 20 जून से मरीजों के भर्ती होने का क्रम शुरू हुआ, जो निरंतर जारी है । कोविड वार्ड में अब तक कुल 15 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें दो की मौत हो चुकी है, जबकि सात स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। छह मरीजों का इलाज चल रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं