सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: सर्पदंश से दो की मौत, परिजनों में कोहराम

बारिश शुरु होते ही जहरीले सांप बिलों से आने लगे हैं बाहर 

आजमगढ़। बारिश शुरु होते ही जहरीले सांप अपने बिलों से बाहर आने लगे हैं। बिलों से बाहर आकर ये सांप कई बार रहवासी इलाकों में भी पहुंच जाते हैं। जिसके कारण अक्सर बारिश की शुरुआत से बारिश की अंत तक सर्पदंश के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। बीते दो तीन दिनों में हुई बारिश के बाद जिले में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला लालगंज और मेहनगर थाना क्षेत्र का है, जहां सर्पदंश एक महिला सहित युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

देवगांव कोतवाली के रणमो बम्बोपुर में शुक्रवार की रात रामासरे की पत्नी समौता दरबे में बंद फड़फड़ा रही मुर्गियों को देखने गई, उसने जैसे ही दरबे में हाथ डाला, दरबे में पहले से बैठे सांप ने उसके हाथ पर डंस लिया। महिला के चिल्लाने पर परिजन भागकर दरबे के पास पहुंचे। महिला के बताने पर परिवार के लोग उसे मुसाफिरगंज बाजार में झाड़-फूंक करने वाले के यहां ले गए, जहां से आराम न मिलने पर सीएचसी लालगंज ले गए। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में मेहनगर थाना के रसूलपर गांव में शनिवार की सुबह दस बजे खेतों में धान के खेत में मेड़बंदी के दौरान बलिराम पुत्र स्वरूप राम 40 को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद परिवार के लोग बलिराम को खरिहानी में सर्पदंश चिकित्सक के पास लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। बलिराम के मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक दो भाई में छोटा था। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं