सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को निजामाबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका पाक्सो एक्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर ‌जेल भेज दिया।

 जानकारी के अुनसार पीड़ित किशोरी निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बीते दिनों स्कूल जाने के दौरान कोडर गांव निवासी दीपक मौर्या पुत्र रामप्रकाश उर्फ जयप्रकाश मौर्या ने किशोरी को झूठ बोलकर कहीं अन्य जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित किशोरी की मां ने इस संबंध में निजामाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर ‌पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। उनि धनंजय प्रसाद शुक्ला को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक घर पर देखा गया है, इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कोडर स्थित घर से दोपहर लगभग पौने एक बजे हिरासत में ले लिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं