सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: देश और प्रदेश में हो रहा चहुमुखी विकासः शकुंतला चौहान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री का किया स्वागत

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान भाजपा नेता सत्येंद्र राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

 मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। 2014 के बाद आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुआ। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनने कार्य पूर्व में किया गया है। आप सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख का पुनरीक्षण कार्य करना है। प्रत्येक बूथ का एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें कम से कम 100 मतदाताओं को जोड़े। सभी बूथों पर सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुनाना है और बूथ समिति की बैठक भी करनी है। 15 अगस्त 2022 को हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी जन सामान्य के घरों तक तिरंगा लगाना है। जिसके लिए जिला, मंडल व शक्ति केन्द्रों पर 2-2 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना, नागेंद्र पटेल, विनोद उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, विनय प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अवनीश मिश्रा, ऋषिकांत मौर्य, निखिल राय, सौदागर भारती, जय प्रकाश सिंह, हरि प्रकाश राय, राजीव शुक्ला, पवन देव त्रिपाठी, मनोज गिरी, बाबूराम चौहान, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, विशाल श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं