सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

आजमगढ़। बरदह थाना लालगंज-भीरा मार्ग पर गीड़उर गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरदह थाना क्षेत्र के भीरा निवासी लक्ष्मण 30 पुत्र स्व. हारू सरोज व सुदर्शन 28 पुत्र बुझारत बाइक से लालगंज से भीरा जा रहे थे। जबकि दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी नोमान खान 22 अपने मित्र के संग भीरा से लालगंज की तरफ जा रहा था। अभी दोनों बाइक सवार गिडउर के समीप पहुंचे ही थे कि दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में चारों बुरी तरह से घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुरी तरह से घायल सुदर्शन व नोमान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के पास चार लड़के दो लड़कियां हैं। लक्ष्मण घर पर ही रह कर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं