सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आप ने लगाया मोबाइल मोहल्ला क्लिनिक

 

आजमगढ़। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक के तर्ज़ पर जिले में भी रविवार को मोबाइल मोहल्ला क्लिनिक का आयोजन किया। जिसकी शुरूआअत पार्टी के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने गुलामी का पुरा मुहल्ले में फीता काटकर किया। शिविर में दंत चिकित्सक अनुराग यादव व फीजिशियन एके श्रीवास्तव ने मरीजों का निःशुल्क उपचार कर दवाएं दी। पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष कहा कि आज का पहला मोबाइल मोहल्ल ‌‌‌‌‌क्लिनिक पार्टी के सदस्य विक्की सोनकर के सौजन्य से कराया गया। मोबाइल मुहल्ला क्लिनिक भविष्य में आजमगढ़ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अनवरत चलाया जाएगा। अंत में विक्की सोनकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राहुल सोनकर, बृजेश सोनकर, करण सोनकर, शिवम सोनकर, सोनू सोनकर, अरमान, आशीष चौहान आदि उपस्थित थे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं