सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: गमछे के सहारे पंखे से लटक युवक ने दी जान

कमरे में सफाई करने पहुंची बहन ने देखा भाई का लटकता शव

पुलिस ने शव पीएम को भेजा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आजमगढ़। तहबरपुर थाना के चकिया दुबे रामपुर गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को दिन में गमछे के सहारे पंखे से लटक कर जान दे दिया। घटना की जानकारी परिजनों को देर शाम तब हुई जब बहन भाई के कमरे में सफाई करने गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चकिया दुबे रामपुर गांव निवासी रामनेत राम (18) पुत्र चंद्रिका राम सोमवार को दिन में भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया। देर शाम रामनेत की बहन भाई के कमरे में सफाई करने पहुंची तो उसे गमछे के सहारे पंखे से लटकता हुआ देखा। भाई को लटकता देख वह चिल्लाने लगी। चीख सुनते ही परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के समय पिता घर पर मौजूद नहीं थे और मां खेत पर गई थी। सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। अभी मात्र एक बहन की शादी हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं