सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: असलहे के बल पर बदमाशों ने दंपत्ति से लूटे जेवर और मोबाइल

विरोध करने पर पति को असलहे से मारकर किया घायल

आजमगढ़। ससुराल से प‌त्नी के साथ बाइक पर घर लौट रहे एक व्यक्ति को बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान असलहे के बल पर उसकी पत्नी के आभूषण छिन लिए, पति द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे के बट से मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और बदमाशों की तलाश में जुट गई।


जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के शेखुदासपुर निवासी पूर्व प्रधान राजा राम यादव के 30 वर्षीय पुत्र संतोष यादव का विवाह बरदह थाना के मुड़हर में हुआ है। सोमवार को वह अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर ससुराल से मेहनगर वाया गोसाई की बाजार मार्ग से घर आ रहा था। सुबह साढ़े नौ बजे जैसे ही संतोष भड़सारी व कटात चक कटात के मध्य माइनर के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने संतोष की बाईक को ओवर टेक कर रोक लिया। पति-पत्नी को असलहे से आतंकित करते हुए आभूषण छिनने का प्रयास करने लगे। इस दौरान संतोष ‌द्वारा विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे की मुठिया से सर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश संतोष की पत्नी की सोने की चैन, अंगूठी, मंगलसूत्र और मोबाइल छिन लिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की मोबाइल से पीड़ित ने डायल 112 व मेहनगर पुलिस को सूचना दी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं