सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: वरिष्ठ छायाकार हरीश चौहान के निधन से शोक

वरिष्ठ छायाकार हरीश चौहान को भावभीनी श्रद्धांजलि

आजमगढ़। जिले के वरिष्ठ छायाकार और पत्रकार हरीश चौहान के असामयिक निधन से जिले के पत्रकारों और छायकारों में शोक है। उनके निधन से सभी स्तब्ध हैं। उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा है। हरीश के निधन पर समाजसेवी एसके सत्येन, अमर उजाला के ब्यूरो प्रभारी अंबूज राय, मनोज गोंड, विकास विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, विभाष सिन्हा, शाहनेवाज सहित प्रीतम सिंह सभी ने शोक व्यक्त किया है। दो मिनट का मौन रख सभी ने हरीश को भावभीनी श्रद्धां‌जलि दी। वक्ताओं ने कहा कि हरीश बड़े ही मिलनसार और हंसमुख थे। जिससे मिलते थे, हंसते हुए ही बात करते थे, उनके निधन से हम सभी स्तब्ध हैैं, उनका इस तरह सभी को छोड़कर जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णनिय क्षति है। वो हमेशा याद आएंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं