सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: वर्तमान विधायक रमाकांत यादव निकला माहुल जहरीली शराब कांड का मास्टर माइंड


फूूलपुर-पवई से है सपा का विधायक, 21 फरवरी को जहरीली शराब पीने से हुई थी 13 की मौत 

आजमगढ़। जिले में जहरीली शराब पीने से मौत मामले की जांच कर रही आजमगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक जहरीली शराब का मास्टर मास्टर माइंड सपा विधायक रमाकांत यादव ही है। जल्द ही मास्टरमाइंड को रिमांड पर लेकर मामले में पूछताछ की जा सकती है।
बता दें कि जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में 21 फरवरी को जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत हो गई थी। जबिक 60 से अधिक लोगा गंभीर रुप से बीमार हो गए थे। जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में डीएम अमृत त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ शराब की दुकानों को निलंबित कर दिया। वहीं जिस दुकान से शराब पीने से लोगों की मौत हुई वो दुकान सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव की थी। जिला अधिकारी ने मामले में एक्शन लेते हुए मामले में जांच के आदेश दिए। इस मामले में पुलिस और आबकारी विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने जहरीली शराब की फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया। रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव की तीन माह से उक्त अवैध शराब फैक्ट्री से शराब खरीद के ठेके पर बिक्री की जाती थी। उसके बाद ही यह घटना हुई थी। पुलिस की विवेचना में इसकी पुष्टि हुई है। जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव को आज कोर्ट ने 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं