सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: सपा विधायक रमाकांत यादव को जज ने भेजा जेल

पुराने मामले में जमानत को पहुंचे थी दीवानी न्यायालय

फूलपुर-पवई सीट से हैं समाजवादी पार्टी के विधायक

आजमगढ़। पूर्व सांसद व फूलपुर/पवई सीट से सपा विधायक रमाकांत यादव को कोर्ट के आदेश पर सोमवार को जेल भेज दिया गया। एक पुराने मामले में जमानत के लिए सपा विधायक दीवानी न्यायालय पहुंचे थे। जज ने जमानत देने के बजाय उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया।

  बताते चलें कि 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान अंबारी चौकी के पास आजमगढ़ सदर सीट से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव और बसपा प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलीबारी हुई  थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।  घटना के बाबत तत्कालीन अंबारी चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि बसपा प्रत्याशी अकबर अहमद डंपी छह से अधिक वाहनों से अंबारी चौक पर पहुंचे और सपा प्रत्याशी रमाकांत के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कुछ ही देर बाद दीदारगंज की तरफ से रमाकांत व उमाकांत यादव भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। चौकी प्रभारी अंबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ और आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। लेकिन इस प्रकरण में नामजद किए गए किसी भी व्यक्ति ने जमानत नहीं कराया। जबकि कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। जिसमें पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक फूलपुर-पवई भी शामिल थे। सोमवार को वो जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे थे। जहां से उन्हें जमानत तो नहीं मिली लेकिन कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उन्हें न्यायालय से ही जेल भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं