सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: किशोरी के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी दे रहा था आरोपी

आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र में किशोरी से रेप करने और जान से मारने की धमकी दे रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीयनपुर थाने की पुलिस ने रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जीयनपुर के रहने वाले दुर्गेश राय ने जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। इस संबंध में पीड़िता ने 12 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी। इस विवेचना के क्रम में आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता को आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़िता भी लोकलाज के कारण इस बात की चर्चा नहीं कर रही थी। अंत में थक हार कर मामले की शिकायत पुलिस से ही करना मुनासिब समझा और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से आरोपी को जेल रवाना किया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं