सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: माहुल जहरीली शराब कांडः तीन और आरोपियों पर लगी रासुका

             11 जून को मोहमम्मद नईम सहित तीन पर हो चुकी है रासुका के तहत कार्रवाई

आजमगढ़। माहुल जहरीली शराब कांड में तीन और आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई। इससे पहले 11 जून को मोहम्मदद नईम, मोहम्मद फहीम और शहबाज पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी।

शनिवार को एसपी अनुराग आर्य ने सपा विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव, नदीम और सलीम पर रासुका के तहत कार्रवाई की। जहरीली शराब कांड में 13 आरोपियों पर गैंगेस्टर और छह पर रासुका के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले की विवेचना में जुटी पुलिस को सपा विधायक रमाकांत यादव की भी संलिप्तता मिली। इसके बाद शनिवार को रमाकांत यादव को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 21 फरवरी को हुए शराब कांड में 13 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। साथ ही 60 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इस मामले में 13 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल गांव का है। जहरीली शराब कांड में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है।  पुलिस के अनुसार सपा विधायक रमाकांत यादव पर 46 मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने खान बंधुओं की 75 लाख से अधिक की संपत्ति को भी कुर्क किया है।

जिला प्रशासन ने छह को घोषित किया शराब माफिया

जिला प्रशासन ने जहरीली शराब कांड में हुई 13 मौतों के मामले में छह आरोपियों को शराब माफिया घोषित किया है। इन शराब माफियाओं में रंगेश यादव, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद फहीम, कलीम, मोहम्मद नईम और सलीम शामिल हैं। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि इस मामले में विवेचना में और भी जो नाम सामने आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं