सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ ए‌क गिरफ्तार

आजमगढ़। रानी की सराय  थाने की पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चेकपोस्ट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसका आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
 जानकारी के अनुसार उनि उमेश चंद्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार की दोपहर ढाई बजे के करीब चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर वाहन से भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से पुलिस ने तमंचा 303 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दिलौरी गांव निवासी संजय तिवारी उर्फ संजू पुत्र रामगद्दी बताया। साथ ही यह भी बताया कि बीते 14 जुलाई को दिलौरी में सतीश सिंह के घर जाकर तमंचा सटाकर रंगदारी में 15000 रुपये की मांग किया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं