सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सर्वोदय पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत

आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद दिल्ली ने कक्षा 10 और 12 का परीक्षाफल घोषित किया। जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल में अनुप यादव ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इंटर बायोलाजी वर्ग की अनुवर्तिका श्रीवास्तव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार हाईस्कूल के हर्ष सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और इंटर गणित वर्ग के सत्यम श्रीवास्तव ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल के आयुष यादव ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल और इंटर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के बच्चों द्वारा उत्तम प्रदर्शन किए जाने पर विद्यालय के संस्थापक, प्रबंधक राजेंद्र यादव ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं