सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: बैकुंठद्वार के पास गिरा नीम का पेड़, बाल-बाल बचे लोग



बीच सड़क पर ‌पेड़ गिरने से लगा रहा लंबा जाम

पुलिस ने पेड़ कटवाकर हटवाया, खुला जाम

आजमगढ़।  नगर के ब्रह्मस्थान स्थित बैकुंठद्वार से पहले एक नीम का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। संयोग ही था कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पेड़ के गिरने से यातायात काफी देर तक बाधित रहा। दोपहर में लगभग एक बजे के आस-पास पुलिस ने पेड़ को कटवाकर वहां से हटवाया तब जाकर यातायात सूचारू रूप से शुरू हो सका। 

 सावन के दूसरे सोमवार को नगर में एक बड़ा हादसा टल गया। ब्रह्मस्थान के बैकुंठद्वार के पास एक नीम का पेड़ पूर्वाह्न 11 बजे अचानक से सड़क के बीचो-बीच धराशायी हो गया। संयोग ही था कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। बताते चलें कि इसी मार्ग से लोग भंवरनाथ शिवमंदिर दर्शन-पूजन को जाते हैं। आज सावन का दूसरा सोमवार था। भगवान भोले भंडारी की ही कृपा रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उधर पेड़ के बीच सड़क पर गिरने से पांडेयबाजार से लगाए बैकुंठद्वार तक लंबा जाम लगा था। बाइक, टोटो, साइकिल और पैदल लोग तो निकल जा रहे थे। लेकिन चार पहिया वाहनों को रास्ता बदलना  पड़ रहा था। लंबे जाम को हटाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा। साढ़े बारह बजे के आस-पास पुलिस ने पेड़ को कटवाकर हटवाया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं