सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: स्कूल के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

फूलपुर। घर से स्कूल के लिए निकला कक्षा 12 का छात्र लापता हो गया है। वापस घर न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं पता न चलने पर संबधित थाने में गुशुदगी दर्ज कराया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शबाना रोड ऊदपुर गांव निवासी इकरार अहमद का पुत्र फरहान (21) फूलपुर कस्बा स्थिति न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता है। वह रोजाना पैदल स्कूल आता -जाता है। मंगलवार को भी वह सुबह घर से पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक जब लौट कर घर नहीं आया। तो घर वालो की बेचैनी बढ़ने लगी। परिवार के लोगो ने कई जगहों पर फोन कर पता लगाने का प्रयास भी किया लेकिन उसका कुछ पता नही चला । उसके गायब होने की आशंका जताते हुए उसके पिता इकरार अहमद ने इसकी रिपोर्ट फूलपुर कोतवाली में दर्ज कराई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं