सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 

पुलिस ने शव पीएम को भेजा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आजमगढ़़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रूदरी गांव में बीती रात एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम छानबीन में जुटी थी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

 रूदरी गांव निवासी आशीष कन्नौजिया पुत्र  पारस शनिवार की शाम अपने घर में कमरे में था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर बरामदे में थे। परिजनों के मुताबिक शाम करीब साढ़े आठ बजे आशीष ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और कमरे में चुल्हे सहारे फांसी लगा लिया। रविवार को जब परिवार के सदस्य कमरे की तरफ गए और कमरा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रति‌क्रिया न मिलने पर परिवार सहित गांव के अन्य लोगों ने  दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि आशीष का शव चूल्हे में फंदे के सहारे लटक रहा था। आशीष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।  घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रानी की सराय थाने की पुलिस और फारेंसिक टीम भी पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आशीष ने फांसी क्यों लगाई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं