सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मुंबई में मेजवां की चिकनकारी का एक बार फिर दिखा जलवा

फूलपुर। मेजवां की महिलाओं का हुनर मायानगरी के लोगों के सिर चढ़कर बोला रहा है।  मुंबई में शुक्रवार की रात मिजवां वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित दी मिजवां कल्चर शो में  में कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर की महिलाओं द्वारा बनाए गए परिधान पहन कर फिल्मी हस्तियों ने रैंप पर वाक किया। इस दौरान दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के रैंप पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंज उठा। मिजवां वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष और फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के मुताबिक फैशन शो कार्यक्रम वर्ष 2009 में नम्रता गोयल की मेहनत से शुरू किया गया था। पिछली बार 2018 में फैशन शो का आयोजन हुआ था। इसके बाद कोरोना के चलते तीन साल तक आयोजन स्थगित था। 29 जुलाई 2022 को आयोजित दी मिजवां कल्चर शो कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य गरीब व असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा दिए गए फैब्रिक पर गांव की महिलाओं द्वारा चिकनकारी का कार्य किया जाता है। इस बार 10वें दी मिजवां कल्चर शो में मिजवां वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े विनोद पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, तृप्ति सिंह, प्रज्ञा, संयोगिता, जुगुन तारा, नीलू, खुशबू, सीए मोहम्मद नोमान आदि लोग शामिल हुए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं