सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: तेज रफ्तार स्कूली बस ने मासूम को रौंदा, मौत


घर के बाहर खेल रही थी मासूम, परिजनों में कोहराम

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव में सोमवार को घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम को तेज रफ्तार स्कूली बस ने रौंद दिया। जब तक परिवार के लोग बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव में सोमवार की सुबह अर्जुन पासवान की सड़क के किनारे ही मकान है। उसकी तीन साल की बच्ची आरोही अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय एक कालेज की तेज रफ्तार बस आई और बच्ची को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर बच्ची की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बिलरियागंज पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची के परिजनों का इस घटना से रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि अगर परिजनों की तरफ से बस ड्राइवर के खिलाफ कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक बच्ची आरोही बहनों में सबसे छोटी थी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं