सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दलित युवती से रेप के बाद वीडियो किया वायरल, आरोपी फरार

पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़। गांव के एक युवक ने दलित युवती के साथ रेप के बाद वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला रौनापार थाने का है।
 जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में एक दलित युव‌ती रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आरोप पीड़िता के गांव के ही एक युवक पर लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। पीडिता की मां ने बताया कि युवक उसकी पुत्री को 22 जुलाई  को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही उसका वीडियो बनाया और उसी दिन वीडियों वायरल कर दिया और फरार हो गया। वीडियो वायरल होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस वायरल वीडियो और पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं