सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: उपचुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार तीन को जिले में आएंगे सीएम

तैयारियों में जुटा प्रशासन

आजमगढ़। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन अगस्त को जिले में आएंगे। सीएम की आने की सूचना लखनऊ से प्राप्त होने के बाद जिले के आलाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम मंदुरी एयरपोर्ट सहित अन्य कई परियोजना का लोकार्पण के साथ कई का शिलान्यास करने की चर्चा है।

 सीएम के आगमन को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के हेलीपैड स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी जा रही है। वर्षा का मौसम होने के कारण संभावना है कि राजकीय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम हाल में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। यहीं पर कई विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे, जिसमें पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास योजना, घरौनी, स्वयं सहायता समूह आदि की महिलाएं व लाभार्थी शामिल हैं। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं