सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मायके से पत्नी के न आने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान



आजमगढ़। जिले के बनकट क्षेत्र में शनिवार की शाम को एक युवक ने प‌त्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव वालों के मुताबिक रियाजुद्दीन ( 45) का पत्नी से घरेलू विवाद था। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। पत्नी के न आने से नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बनकट चौकी प्रभारी संजय तिवारी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बनकट के चौकी प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी गांव के प्रधान ने फोन करके दी थी। सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं