सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मेहनगर में बाइक सवार दंपती से लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल, लूटे गए आभूषण बरामद

दोनों बदमाश मऊ जिले के रहने वाले

आजमगढ। मेहनगर थाना में हुए लूट के मामले में वांछित बदमाशों और पुलिस में गुरुवार की रात मुठभेड़ हो गई।  मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मऊ निवासी  चंदन यादव उर्फ अभय के रूप में हुई है। 

 मेंहनगर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले बाइक सवार दंपती से लूट के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।  जबकि उसका साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। मुठभेड़ में घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा-कारतूस के अलावा दंपती से लूटे गए आभूषण आदि बरामद हुए हैं एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मेंहनगर थाना पुलिस गुरुवार रात क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राजघाट पुल के पास दो युवक किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा जबकि दूसरा मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान चंदन यादव उर्फ अभय यादव निवासी सुल्तानपुर कोरौला थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के तौर पर हुई। कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, दंपती से लूटे गए एक मंगलसूत्र व एक चेन भी बरामद किया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपने फरार साथी का नाम अवधराज राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ बताया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर 12 अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। वह अपने साथी के साथ मिल कर राहगीरों को लूटने की घटना को अंजाम देता था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं