सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: तिरंगा शाखा के तहत आप कार्यकर्ताओं ने कदम घाट पर चलाया ‌सफाई अ‌भियान



आजमगढ़। तिरंगा शाखा के तहत रविवार को आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में शहर स्थित कदम घाट पर सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने जुड़कर सर्वप्रथम तिरंगा स्थापित किया और फिर घाट की सीढ़ियों पर झाड़ू लगाकर गंदगी हटाई और पूरी तरह सीढ़ियों की सफाई किया।

 पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि हम पूरे प्रदेश में तिरंगा शाखाएं आयोजित कर देश के अमर शहीदों को याद कर रहे हैं। प्रत्येक रविवार नदियों व घाटों की सफाई सार्वजनिक स्थानों की सफाई व प्रत्येक माह की प्रथम तिथि को तिरंगा शाखा में अपने देश के अमर शहीदों की याद में शाखा लगाकर उनके बारे में गहन चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की उपेक्षा के चलते शहर के बीच स्थित कदम घाट व अन्य घाटों की हालत काफी खराब है। नगर पालिका व उसके अध्यक्ष जो गहरी निद्रा में सोए हुए हैं उन्हें जगाना आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का काम हैं और वे उन्हें जगाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र, जिला सचिव गोविंद दूबे, राजेश सिंह, डा. अनुराग, विक्की सोनकर, राम रूप यादव, राजन सिंह, राहुल गुंजल, सुंदरम, सत्यम राय, विपिन राय, एमपी यादव, अनिल यादव, संजय यादव, बलवंत यादव, डा. विजय कुमार, विजय सिंह, आदित्य दुबे, विवेक यादव, अखिलेश यादव, छोटू, शिवम सोनकर, आकाश सोनकर, करण सोनकर, राहुल सोनकर, आर्यन, आशीष कुमार, अमरान खान, सोनू सोनकर आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं