सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मारूति कार में लाद चोर उठा ले गए पडिया

आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में चोर मारूति कार में लादकर प‌‌ड़िया चुरा ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। मामला रौनापार थाने के भोपातपुर कल्याणपुर पुल के पास की है। रौनापार थाना के दुबौली गांव निवासी पशु व्यवसाई हैं, बीती रात चोरों ने उनकी पड़िया जिसकी कीमत 30,000 हजार बताई जा रही है, कुछ मारूति कार सवार चुरा ले गए। रामवृक्ष गोड़ पुत्र पुनवासी  ने बताया कि यह काम वह विगत दस साल से करते आ रहे हैं।  बीती रात को तीन से चार की संख्या में लोग आए और  मारुति में पाड़ी को लाद कर ले कर चले गए। उनकी मोबाइल वही मौके पर गिर गई। रामवृक्ष मोबाइल लेकर थाने पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। लेकिन पी‌‌ड़ित की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी हे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं