सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पशुतस्करों को पुलिस ने दबोचा

चार चोरी की भैंस के सा‌थ असलहा और कारतूस बरामद

आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे तीन पशु तस्करों को शुक्रवार की रात पुलिस ने कोटिला तिराहे से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चार चोरी की भैंस, तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों का विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

 पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवगांव कस्बा निवासी मुदस्सिर पुत्र शमशुद्दीन, सरायमीर थाना के इसरौली निवासी रहमान पुत्र मेराज अहमद और शेरवां के सैफुल्ला पुत्र जुम्मन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ शनिवार की रात लगभग ढाई बजे गश्त पर थे।इस बीच सूचना मिली की कोटिला हाइवे पर गंभीरपुर की तरफ से एक पिकअप पर सवार कुछ पशु तश्कर चोर चोरी की भैस लेकर आ रहे है जो मऊ की तरफ जाएंगे।सूचना के आधार पर टीम गाड़ी का कोटिला तिराहे पर ही इंतजार करने लगी कि कुछ देर बाद गंभीरपुर की तरफ से एक चार पहिया गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने घेर कर बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी स्लो कर ग्राम सिरसाल की तरफ भागने चाहे, टीम ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास कि तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने लगे।  टीम ने पीछा कर बदमाशों को कोटिला तिराहे पर दबोच लिया। तलाशी में पिकअपसे चार भैस बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए तश्करों ने बताया कि भैंस चोरी करके बेचते हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं