सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: धान रोप रही सगी बहनों सहित दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली





एक युवती और दोनों युवकों की मौत, एक युवती गंभीर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने पांच झुलसे

आजमगढ़। जिले के दो थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुरूवार की दोपहर खेतों में धान की रोपाई कर रहे तीन लोगों की जहां मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए असपताल में भर्ती कराया गया है। 

लालगंज प्रतिधिनिधि के अनुसार देवगांव कोतवाली के सराय खुरसु गांव में गुरुवार की दोपहर की धान की रोपाई करने के दौरान पिंकी राजभर 20 और प्रिया राजभर 22 पुत्री टेकसू राजभर खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस बीच दोनों पर आकाशीय बिजली गिर गई। परिजन दोनों को सीएचसी लालगंज ले गए। जहां डाक्टर ने पिंकी राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रिया राजभर को इलाज के लिए भर्ती किया है। वहीं साथ में अनीता 35 पत्नी पप्पू प्रजापति, मनीषा 22 पुत्री हंसराज प्रजापति, सोनी 30 पत्नी संदीप प्रजापति, रेनू राजभर 30 पत्नी पप्पू राजभर भी झूलस गई। सभी का डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। इसी क्रम में तरवां थाना क्षेत्र के हैबतपुर डुभाव गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आकाश कुमार पुत्र मनोज कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पंकज शाही व प्रभारी निरीक्षक देवगांव मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी क्रम में अतरौलिया थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर नगर पंचायत में आकाशीय ‌बिजली गिरने से अनुज कुमार 22 पुत्र स्व. अवधेश की मौत हो गई। अनुज खेतों में धान की रोपाई कर रहा था। इसी क्रम में किरन 26 पुत्री अमरनाथ भी धान की रोपाई कर रही थी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं