सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला


आजमगढ़़। फूलपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त में जुट गई। समाचार भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के मनरा गांव के पांव ट्रेन की चपेट में आकर एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने युवक के शव को ट्रैक पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और ग्रामीणों से मृत युवक की पहचान कराने में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगता है कि गोदान एक्सप्रेस के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। या हो सकता हो यह व्यक्ति  ट्रेन से ही गिर गया हो। पुलिस ने ‌बताया कि उक्त व्यक्ति की उम्र लगभग 35 वर्ष है, लाल रंग का पैंट पहना हुआ है, लाल रंग का गमछा लिया है और काला रंग का शर्ट पहने हुआ है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं