सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अम़ृत सरोवर की खुदाई करा रहे प्रधान पर बदमाशों ने की फायरिंग

प्रधान ने तालाब में कूदकर बचाई जान

चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

आजमगढ़। थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव में अमृत सरोवर की खुदाई का कार्य करा रहे प्रधान पर शुक्रवार को चार पहिया सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। प्रधान ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। प्रधान ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

शुक्रवार को प्रधान आशुतोष सिंह सुगंध गांव के बाहर अमृत सरोवर की खोदाई करा रहे थे। इस दौरान चार पहिया दो वाहनों पर सवार कई संख्या में बदमाश पहुंचे, अभी प्रधान कुछ समझ पाते बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। संयोग ही रहा कि प्रधान को एक भी गोली नहीं लगी। इस बीच प्रधान तालाब में छलांग लगा ‌दिए और तैरते हुए दूसरे छोर पर निकलकर भाग गए। वहीं गोली की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीणों के मौके पर आता देख बदमाश वहां से फरार हो गए। प्रधान ने बताया कि बदमाशों की तीन गोली मिस हो गई है। चौथी व पांचवीं गोली फायर हुई, उस समय हम तालाब में छलांग लगा लिए थे। प्रधान के ऊपर हमला क्यों हुआ, इसको लेकर कई तरह की चर्चा रही। थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। घटना का कारण और हमलावरों के बार में पता लगाया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं