सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सावन के पहले सोमवार को भोले के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब



भक्तों ने किया जलाभिषेक, लगे हर-हर महादेव के जयकारे

आजमगढ़। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कांवड़ियों ने भी भगवान भोले का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारों से भगवान शिव का दरबार गूंज उठा। महाराजगंज में भैरो बाबा धाम, नगर के भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर सहित जिले के सभी शिवालयों में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धा की बयार बहने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवभक्तों ने भगवान भोले का गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर व पंचामृत से अभिषेक किया। बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्बा और पुष्प भगवान के समक्ष अर्पित किए। टोलियों के रूप में आए श्रद्धालुओं ने शिव भक्ति की आस्था में गोते लगाते हुए भगवान की आरती से समूचे वातावरण में शिवभक्ति का रस घोल दिया। शहर के समीप स्थित भंवरनाथ मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई थी, कतारबद्ध होकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन करते रहे। बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया था। हर तरफ बस बोल बम के जयघोष हो रहे थे, जिससे पूरा माहौल ही शिवमय हो गया है। वहीं सूरक्षा को लेकर भंवरनाथ मंदिर पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। इधर से गुजरने वाले वाहनों के रूट चेंज रहे। इससे लोगों को परेशानियां भी हुईं। सावन के पहले सोमवार को लेकर डीएम एसपी ने रविवार को ही भोलेनाथ का दर्शन कर तैयारियों का जायजा लिया था।

 

 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं