सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शौच को गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

पुलिस ने शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को शौच को सोती नदी के किनारे गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना परिवार में पहुंचने पर कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।  महाराजगंज थाना के नवबरार देवारा जदीद किता प्रथम बड़की भरौटी गांव निवासी तजू राजभर 37 पुत्र हरदेव राजभर शनिवार की शाम लगभग चार बजे घर से दक्षिण तरफ पुलिया के पास शौच करने गया था। शौच के बाद वह सोती नदी किनारे पहुंचा इस दौरान पैर फिसने से वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते। युबक गहरे पानी में डूब गया था। ग्रामीणों ने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर युवक की मौत की सूचना जब परिवार को लगी तो कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं