सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

Azamgarh: ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत

आजमगढ़। चौकी गंजोर गांव के समीप बुधवार को ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तरवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चौकी टेहुआ (तरवां) गांव निवासी रामकिशुन खेतीबाड़ी कर परिवार की जीविका चलाते थे। दोपहर में पेंट लेने के लिए मोपेड से परमानपुर बाजार जा रहे थे कि चौकी गंजोर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी रमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इनके दो पुत्रों में चंद्रशेखर यादव नेवी में, जबकि चंद्रजीत यादव मुंबई में अध्यापक हैंन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे रामाश्रय यादव ने तरवां थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं