सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बेलईसा मंडी के सामने सड़क हादसा, पीडब्लूडी कर्मचारी की मौत

अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, परिजना में कोहराम

आजमगढ़। शहर क्षेत्र के बेलईसा मंडी के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुधवार की देर रात पीडब्लूडी कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।

 बेलइसा मंडी के सामने बुधवार की शाम को अज्ञात वाहन के धक्के से पीडब्लूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत अशोक प्रताप पुत्र स्व. शिवतार सब्जी लेने बाजार गए थे। इसी बीच घर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया और वाहन चालक वहां से फरार हो गया। वाहन के धक्के से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अशोक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अशोक की देर रात मौत हो गई। बताते चलें कि अशोक प्रताप बिहार के बक्सर जिले के निवासी थे। पीडब्लूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत थे और परिवार के साथ पीडब्लूडी कालोनी के सरकारी आवास में रहते थे। अशोक के छह पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। अशोक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं