सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: जालसाजों ने महिला के खाते से उड़ाया 50 हजार

आजमगढ़।। थाना क्षेत्र में साइबर जालसाजो ने महिला के खाते से 50 हजार रुपये उड़ दिए। घटना के बाद से पीड़िता बैंक का चक्कर काट रही है। 

मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेर्रा गांव निवासी प्रमिला देवी पत्नी राधेश्याम का यूबीआई खरिहानी में संयुक्त खाता है। अज्ञात लोगो ने उसके खाते से अलग-अलग तिथियो में 50 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़िता एक सप्ताह पूर्व रुपये के लिए बैंक पहुंची तो जानकारी हुई। इसके बाद से वह बैंक व थाना का चक्कर काट रही थी। कार्रवाई न होने पर एसपी के शिकायत प्रकोष्ठ में गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मंगलवार की रात रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं