सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 50 हजार लेकर फरार


आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के रणमो गांव में शनिवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर 50 हजार नगदी सहित आभूषण सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित को घटना की जानकारी रविवार की सुुबह हुई। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

 जानकारी के अनुसार रणमों गांव निवासी बालचंद प्रजापति शनिवार की रात परिवार के साथ भोजन आदि करने के बाद सोने चले गए। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और पूरा घर खंगाल दिया। भोर में परिवार की एक बच्ची की नींद खुली तो उसने कमरे का दरवाजा टुटा देख शोर मचाया। इस पर परिवार के अन्य सदस्यों की ‌नींद खुल गई। परिवार के लोग जब अंदर आए तो देखा की बक्सा आदि सामान गायब है। परिवार के कुछ लोग छत पर तो कुछ बाहर की तरफ भागकर गए तो प्रथम तल के कमरे में सो रही परिवार की एक महिला के कमरे के दरवाजे बाहर से बंद था। वहीं दूसरी तरफ गांव में खोजबीन शुरू की तो पश्चिम सिवान में टूटा बक्सा मिला। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस और छानबीन कर लौट गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं