सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: तिलक जी और अमर शहीद आजाद जी की जयंती 23 को, होंगे विविध कार्यक्रम

ब्राहमण समाज कल्याण परिषद की बैठक में बनी तैयारियों की रूपरेखा

आजमगढ़। आगामी 23 जुलाई को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बाल गंगाधर तिलक जी और महान क्रांतिकारी अमर शहीद पं. चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती ब्राहमण समाज कल्याण परिषद मनाएगा। इसको लेकर सोमवार की शाम को लक्षिरामपुर स्थित गांधी नगर कालोनी में उपेंद्र दत्त शुक्ला के आवास में हुई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जुलाई 2022 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बाल गंगाधर तिलक जी एवं महान क्रांतिकारी अमर शहीद पं. चंद्र शेखर आजाद जी की जयंती मनाई जाएगी। 23 जुलाई को सुबह सात बजे पा‌लीटेक्निक तिराहा स्थित पं. चंद्र शेखर आजाद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं शाम चार बजे लक्षिरामपुर स्थित गाँधी नगर कालोनी निवासी उपेंद्र दत्त शुक्ला के आवास पर दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, विश्व देव उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, रामाश्रय उपाध्याय, माधुरी दुबे, कृष्ण कुमार पांडेय, गोविंद दुबे, उपेंद्र दत्त शुक्ला, ओम विजय तिवारी, राजन उपाध्याय, निशीथ रंजन तिवारी, रविंद्र पांडेय, विजय प्रकाश मिश्र, सौरभ दुबे, रुद्र उपाध्याय, इंद्रेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं