सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: शिव जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 12 को, भंडारा 15 को

आजमगढ़। रानी की सराय के ग्रामसभा सेठवल में भगवान भोले भंडारी के शिवमंदिर के नवनिर्माण के संपन्न होने पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए गांव के सुनील राय ने बताया कि 12 जुलाई को सुबह महादेव की मूर्ति को कस्बो में घुमाया जाएगा। पूरे कस्बे में भ्रमण के बाद विधि-विधान से भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगा। 15 जुलाई को मंदिर परिसर के पास भव्य भंडारे का आयोजन होगा। सुनील राय ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं