सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: जिले के 108 स्थानों पर हुई चे‌किंग में 632 का काटा चालान

बरदह थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग करती प‌ुलिस
आजमगढ़। एसपी के निर्देश पर जिले की पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है। इस क्रम में बुुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान 632 वाहनों का चालान किया गया। जबकि एक वाहन सीज कर दी गई।
  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को जनपद के कुल 108 स्थानों पर चेकिंग की गई। जिसमें 2150 वाहनों को चेक किया गया। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवकों द्वारा मोटरसाईकिल पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 632 वाहनों का चालान किया गया। इसी क्रम में रौनापार थाना क्षेत्र में एक वाहन सीज कर दिया गया। पुलिस के चेकिंग अभियान से वाहन सवारों में हड़कंप है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं