सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Ayodhya: ट्रक ने भक्तों से भरी ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौत, छह चोटिल

                                  सावन मेले से लौटते समय हुआ हादसा

अयोध्या। सावन मेले में आए श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को वापस लौटते समय भोर में तीन बजे नाका हाइवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर में ट्राली में सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार सावन में मंदिरों में दर्शन-पूजन का क्रम जारी है। बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना के रहने वाले भक्त दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे। भोर में लगभग तीन बजे अयोध्या कोतवाली के नगर क्षेत्र नाका हाइवे पर एक ट्रक ने भक्तों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस घटना में जगन्नाथ पुत्र भभूती प्रसाद 58 सहित धीरज उम्र 22 पुत्र राकेश, प्रमोद कुमार 33 पुत्र राजाराम, जगन्नाथ 58 पुत्र भभूती प्रसाद, सूर्यलाल 62 पुत्र नत्थाराम, कपिल वर्मा 28 पुत्र रामचंद तथा अवधेश कुमार उम्र 33 पुत्र राम मिलन घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां जगन्नाथ की उपाचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं